20140218

शहद से हनी सिंह

कुछ दिनों पहले ही टेलीविजन पर वर्ष २०१३ के  स्क्रीन अवार्ड समारोह का प्रसारण किया गया।  कार्यक्रम के आखिरी  में फिल्म यारियां की टीम और लोकप्रिय पॉप सिंगर हनी सिंह ने गीत के कुछ बोल गुनगुनाये और फिर एक पंक्ति में ही इस बात का जिक्र कर दिया कि  उन्हें  मौका मिला तो वे जरुर अभिनेता बनना चाहेंगे।  दरअसल यह हकीकत भी है कि अपनी लोकप्रियता को देखते हुए अगर फिलवक्त वह चाहें तो जरुर स्टार बन सकते हैं।  कही न कही हर सिंगर और इंडस्ट्री से जुड़े हर लोकप्रिय शक्सियत की दिली खवाइश यह होती है कि वह एक बार एक्टर जरूर बन जाये। किसी दौर में सोनू निगम ने भी अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल किया था। लेकिन उन्हें वह कामयाबी नहीं मिली।  हाल ही में एक पारिवारिक समारोह में शरीक होने का मौका मिला।  इस समारोह में हर  उम्र के सदस्य शामिल हुए।  १० वर्ष से अधिक उम्र वाली प्रत्येक लड़के लड़कियों का यही प्रश्न  था कि हनी सिंह से मिली हैं आप.। फिल्मी पत्रकारिता से जुड़े रहने के कारण इस तरह के सवालों से हमेशा सामना होता रहता है। मैंने प्रश्न पूछने पर कहा कि तुम्हे हनी सिंह पसंद है या हनी सिंह की आवाज। उनका जवाब था दोनों। इससे स्पष्ट है कि हनी सिंह आज के दौर के लोकप्रिय शख्सियत में से एक हो चुके हैं।  शायद यही वजह है कि वे अपने अच्छे दौर का पूरा इस्तेमाल करना चाहते है और चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द सफलता मिले। आम लोगों किसी स्टार को किस नजरिये से देखते हैं इसका सीधा अनुमान आप ट्रैन में बैठे लोगों की बातचीत, भीड़ में एकत्रित लोगों की बातचीत से लगा सकते हैं. और इसी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि हनी सिंह की  न सिर्फ आवाज,  बल्कि उनका व्यक्तित्व भी लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।  और आने वाले समय में  हो सकता है कि वे भी एक्टिंग के क्षेत्र में भी जल्द ही नजर आयें। दरअसल , हनी सिंह वर्त्तमान के बाबा सेहगल हैं।  जिस तरह बाबा सेहगल ने एक दौर देखा।  हनी सिंह का भी जलवा है।  जरूरत बस इतनी सी है कि वे अपने संगीत के शहद को बचा कर रखें तभी वे लंबी पारी खेल पायेंगे

No comments:

Post a Comment