पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि अरबाज खान और मलाईका अरोड़ा खान तलाक लेंगे और दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं. लेकिन आखिरकार अरबाज ने एक वीडियो के माध्यम से इन सारी बातों को अफवाह मात्र बताया. उन्होंने यह जाहिर किया है लोगों का काम तो कहना ही होता है.उन्होंने गाने के माध्यम से स्पष्ट किया है कि यह सारी बातें अफवाह हैं.पिछले दिनों फरहान अख्तर और अधुना अख्तर ने भी अलग होने का निर्णय लिया और मीडिया में ये खबरें छाई रहीं कि अदिति राव हैदिरी की वजह से दोनों में दूरियां आयीं. पुलकित सम्राट और यामी गौतम को लेकर भी चर्चे होते रहे. अरबाज खान ने मीडिया को दोष दिया है. लेकिन वे इतने दिनों से जब खबरें उड़नी शुरू हुई थीं. उसी वक्त इसे निराधार साबित करने सामने क्यों नहीं आये. क्यों उन्होंने चुप्पी साध कर हवाओं को और तेज किया. सोनी टीवी के एक रियलिटी शो में भी वे अपने प्यार का इजहार बार बार करते नजर आ रहे थे. यामी और पुलकित अब स्वीकार रहे हैं कि फिल्म सनम रे के लिए यह सारी अफवाहें फैलाई गयीं. दूसरी तरफ ऐसी खबरें कि एक इंटेंस दृश्य की वजह से फरहान और अधुना अलग हो सकते हैं. दरअसल, हकीकत यही है कि हिंदी सिनेमा में कुछ स्टार्स इन बातों की खुशियां मनाते हैं कि कम से कम इसी बहाने उन्हें लगातार लोकप्रियता मिल रही होती है. और वही दूसरी तरफ कुछ कलाकारों को इन बातों से नाराजगी होती है कि क्यों मीडिया उनकी जिंदगी में दखल दे रहा है. यह भी हकीकत है कि लोगों की दिलचस्पी इस विषय पर लगातार बनी रहती है. लोगों को लोगों के जुड़ने से अधिक टूटते हुए देखने में मजा आता है. उन्हें दूसरों के शीशों के घरों में झांकना भी पसंद है और टूटे शीशों की खनक में भी उन्हें एक सुकून मिलता है. लेकिन स्टार्स भी ऐसी खबरों से कम लोकप्रियता नहीं बटोरते
20160217
talak talak

No comments:
Post a Comment