शाहरुख खान की अगली फिल्म फैन के बारे में शाहरुख खान ने बताया है कि यह शाहरुख के एक फैन की कहानी होगी. जिसमें शाहरुख दोहरी भूमिका में होंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में खुद शाहरुख दोनों भूमिकाएं निभायेंगे. वे एक सुपरस्टार भी होंगे और फैन भी वही होंगे. फिल्म की कहानी राहुल नामक आम व्यक्ति की जिंदगी के इर्द गिर्द है, राहुल की शक्ल और सुपरस्टार की शक्ल एक सी है और किस तरह एक आम व्यक्ति सुपरस्टार की जिंदगी में जा पहुंचता है. दरअसल, वास्तविक जिंदगी में भी हर सुपरस्टार के हमशक्ल मौजूद हैं. राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, देव आनंद, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, सलमान खान, अनिल कपूर के हमशक्ल काफी लोकप्रिय हैं. कई बार सुपरस्टार्स के मौजूद न होने पर इन्हीं हमशक्लों का इस्तेमाल किया जाता है. हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट पर रणबीर कपूर के हमशक्ल की तसवीर काफी लोकप्रिय हुई थी. यह भी खबर आयी थी कि सरहद पार कोई व्यक्ति सलमान खान बना फिर रहा है. ऐसी मान्यता है कि हर व्यक्ति के लगभग 8 हमशक्ल होते हैं और वे कहीं न कहीं एक दूसरे से जरूर टकराते हैं. शाहरुख खान ने जो जगह हिंदी सिनेमा जगत में बनाई है. वह काबिलएतारीफ हैं और निश्चित तौर पर उन्होंने कई ऐसे लोगों को सपने दिखाये हैं, जो चाहते हैं कि वे शाहरुख की तरह बने. चूंकि शाहरुख ने बाहरी दुनिया से आकर बादशाह बने. जाहिर है वह कई लोगों के प्रेरणास्रोत बनते हैं. ऐसे में जाहिर है जब किसी व्यक्ति की शक्ल सुपरस्टार से मिलती हो तो उन्हें यह महसूस होने लगता है कि उनके लिए ज्यादा अवसर हैं. ऊपर वाले ने उन्हें यह मौका दिया है और फिर उसे ही राह बना लेते हैं. लेकिन अफसोस वे यह नहीं जानते कि राजा और रंक एक होकर भी एक नहीं होते. किस्मत एक सी नहीं होती.
20141203
हमशक्ल फैन

No comments:
Post a Comment